बृहस्पतिवार, 23 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 23 Apr 2020 12:03:06 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 23 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 23 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकता है।       
बृषभ : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी।     
मिथुन : महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
कर्क : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित करेंगी। सामाजिक संबंधों में  संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा बढ़ेगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति होगी।
सिंह : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं में नकारात्मक विचार लाएंगी। श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें।  

कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। पिता के सहयोग से विषम स्थिति में राहत मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियीलता बढ़ेगी।
तुला : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। निकट संबंधों में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होगी।
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भावना प्रधान मन सगे-संबंधियों के प्रति अपेक्षाएं कर दुखी होगा।
धनु : निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। घर में खुशहाली रहेगी।
मकर : मन में नीरसता का वाश होगा। कोई नई इच्छा बलवती होगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है।
कुंभ : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है।
मीन : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment