शुक्रवार, 24 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 24 Apr 2020 01:22:15 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 24 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 24 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा निखरेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।
बृषभ : भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। इसका ध्यान रखें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन में चिंता संभव। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय संबंध मधुर होंगे।               
मिथुन : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। अत्याधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है।
कर्क : भावुकतावश किसी संबंधी की बातें कष्ट पहुंचा सकती हैं। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की  पूर्ति के आसार बनेंगे। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिंतित होगा।
सिंह : मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता संभव।

कन्या : कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिभा निखरेगी। अपने भाग्य को कोसना छोड़ स्वयं को सकारात्मक दिशा में लगायें। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी।
तुला : किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रुप से चिंतित होगा। अच्छे अवसरों का लाभ उठान्यें। जीवन में नीरसता को कम करें। ़
वृश्चिक : प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा। सगे-संबंधों में मधुरता हेतु विास कायम करें। भावुकतावश संबंधों में भावनात्मक शोषण संभव।
धनु : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। अपने अन्दर नयी ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। बिगड़े संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें।
मकर : स्थितियों में आकस्मिक सुधार का योग है। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में महत्ता बिखेरेंगे। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।   
कुंभ : रोजगार में स्थिति को लेकर मन में हीनता का वाश होगा। आपमें दूसरों को आकषिर्त करने की अभूतपूर्व क्षमता है। इसका भरपूर लाभ मिलेगा। मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे।
मीन : भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय का  योग है। पूर्वाग्रहवश अपने निकट संबंधों के प्रति गलत धारणा पालना ठीक नहीं है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment