मंगलवार, 14 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 14 Apr 2020 12:09:44 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 14 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 14 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा।
बृषभ : आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित कर रहा है अत इसे सुधारें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।        
मिथुन : आपका मस्त-मौला मन मौज मस्ती समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।  बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।
कर्क : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।     
सिंह : कार्य क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परंपरावादी व स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत में ताल-मेल बैठाने में असमर्थ रहेगा।
कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखायी देंगे। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। नए सम्बन्धों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।

तुला: भविष्य सम्बन्धी कुछ चिन्ताएं मन में नीरसता लाएंगी। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे।    
वृश्चिक : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाइयां संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।
धनु : पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। सम्बन्धों में आलोचनात्मक रवैया आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालेगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।   
मकर: कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशामें समुचित परिश्रम पर मन केन्द्रित होगा। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे।  
कुंभ: अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ी ही नम्रतापूर्वक सामना कर अच्छे व्यक्तित्व का परिचायक बनें।       
मीन : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई व्यक्तिगत सम्बन्ध परिवार में विवाद का कारण बन सकते हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment