सोमवार, 13 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 12 Apr 2020 11:51:04 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 13 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 13 अप्रैल, 2020 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:57, काशी-प्रात: 05:37, कानपुर-प्रात: 05:47, पटना-प्रात: 05:28, देहरादून-प्रात: 05:52, गोरखपुर-प्रात: 05:34, लखनऊ-प्रात: 05:44 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:45, काशी-सायं 18:19, कानपुर-सायं 18:31, पटना-सायं 18:11, देहरादून-सायं 18:44, गोरखपुर-सायं 18:19, लखनऊ-सायं 18:29 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 00:33, काशी-रात्रि 00:01, कानपुर-रात्रि 00:15, पटना-रात्रि 23:53, देहरादून-रात्रि 00:34, गोरखपुर-रात्रि 00:03, लखनऊ-रात्रि 00:13 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 10:09, काशी-प्रात: 09:53, कानपुर-प्रात: 10:01, पटना-प्रात: 09:43, देहरादून-प्रात: 10:01, गोरखपुर-प्रात: 09:48, लखनऊ-प्रात: 09:58 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 24, शक् संवत् 1940। वैशाख कृष्ण  षष्ठी, संवत् 2077, सौर (मेष) वैशाख मास की 01, प्रविष्टें। सावान 19, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख कृष्ण पक्ष षष्ठी (06)सायं 16:18 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ। मूल नक्षत्र रात्रि 19:02 बजे तक, तदन्तर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ। परिघ योग रात्रि 19:07 बजे तक,  तदन्तर शिव योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा सायं 16:48 बजे से अर्धरात्रयोत्तर 04:14 बजे तक, सतुआ संक्रान्ति, सूर्य की मेष संक्रान्ति रात्रि 20:12 बजे से, मुहुर्त 45 सक्रान्ति का पुण्यकाल अगले दिन।
मौसम: पश्चिमोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं जिससे मैदानी इलाकों में भी मौसम ठंडा होगा।

मेष: सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। बिगड़े हुए सम्बन्धों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।  
बृषभ: कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। ध्यान रहे कि कोई भी महत्वपूर्ण सम्बन्ध विगड़ने न पाएं। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।    
मिथुन: परिवार में श्रेष्ठजनों का सम्मान करें। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा।
कर्क: प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाए रखें।
सिंह: महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।  
कन्या: बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। उच्चस्तरीय सम्बन्धों से निकटता का लाभ मिलेगा। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।         
तुला: नई दिशा में आपकी योजना आपको ऊर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें।  शिक्षा में लापरवाही न बरतें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकतें है।   
वृश्चिक : प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। किसी सम्बन्ध में प्रगाढ़ता निजी सम्बन्धों में कटुता पैदा कर सकती है।  
धनु : दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें।        
मकर: आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। नवीन सम्बन्धों में आकषर्ण बढ़ेगा। किसी प्रणय सम्बन्ध को लेकर मन दुविधा में रहेगा। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें।
कुंभ: वर्तमान में कठिनाइयों से सामना करने का समय है। कुछ नई कठिनाइयों का बोध हो सकता है। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें।     
मीन:  कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है। सम्बन्धों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment