12 से 18 अप्रैल, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 12 Apr 2020 12:09:04 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 से 18 अप्रैल, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


12 से 18 अप्रैल, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। किसी महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। अपने मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। बुधवार एव बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति के चिंतित होंगे। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।  घर-परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।

वृषभ- बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। प्रतिभावान होने के साथ यदि आप एक्सप्रेसिव बनेंगे तो  सफलता जल्द मिलेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।  

मिथुन-मन पूर्ण उत्साह के साथ विषम स्थितियों में समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। इस सप्ताह सगे-संबंधियों का अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। आप में अच्छी प्रतिभा क्षमता है, जरुरत है तो धैर्य बनायेरखने की। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

कर्क-परिवार में गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी यथोचित संबंधों में सौम्यता लायें। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का  प्रदर्शन कर महत्ता साबित करें। नई स्थितियें से प्रतिभा का संचार होगा। प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में अविरोधित कार्य हल होगा। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईवर की शरण में केन्द्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वन्चित कर सकता है। 

सिंह-इस सप्ताह संघर्ष के साथ-साथ नई सफलताएं मिलेंगी। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देय से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है। अत: लाभ उठाएं।

कन्या-एक तरफ परिवार में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा, वहीं प्रियजनों के सहयोग से स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक केबारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय का पूर्ण उपयोग करें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।  रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।   

तुला-बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें।  बिद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकर्षण से तनाव होगा। ऐसा नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरे धैर्य एवं विवेक से कार्यरत रहें। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। ईवरीय आस्था से मन सुख-शांति से प्रभावित होगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असन्तुलन का भय रहेगा।   

वृश्चिक-कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवय रंग लायेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु ध्यान दें। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। रानीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है। 

धनु-इस सप्ताह भावनात्मक अपेक्षाएं सगे-संबंधियों के बीच कष्ट का अनुभव करायेंगी। दूसरों की आलोचना या इधर की बात उधर न करें। आपका मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रात होगा। सोमवार एवं बुधवार को सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।  आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने स्ंबंधों के बीच प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें।  आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें। 

मकर-पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। जल्दबाजी करना आपकी सबसे बड़ी कमी है, जिससे आप नुकसान उठाते रहते हैं। परिवार को एकजुट रखने हेतु प्रयत्नशील होंगे। व्यवहार कुालता द्वारा संबंधों का लाभ प्राप्त करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। 

कुंभ-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। पुरानी समस्याएं हल होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घर में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।  

मीन-आंतरिक संतुष्टि के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। खराब तथा चापलूस प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। उच्चस्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अन्जाम देने से लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य कर ख्याल रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment