शुक्रवार, 10 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 10 Apr 2020 01:57:11 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 10 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 10 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रयत्नील होगा। भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे-संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।   
बृषभ : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
मिथुन : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।  जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। पिता के सहयोग से मुकिल भरे दिनों में राहत मिलेगी।
कर्क : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियीलता बढ़ेगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मक को न पालें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।


सिंह : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। अत: उपरोक्त स्वभाव को सुधारें।
कन्या : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। पुरानी समस्याओं का हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
तुला : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।
वृश्चिक : रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। लाभकारी संबंधों से नजदीकियां पैदा होंगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रहेगी।
धनु : ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रख, दायित्वों के प्रति सजग होना आवश्यक है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मकर : नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। परिजनो से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।
कुंभ : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में बृद्धि होगी। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता की  दिशा में लगे लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे।
मीन : किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment