5 से 11 अप्रैल, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 05 Apr 2020 12:19:30 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 से 11 अप्रैल, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे और अच्छी सफलताएं अर्जित करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। कोई रोजगार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति निकटता से छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अत: सतर्क रहें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।

वृषभ-कुशल बौद्धिक क्षमता से समस्याओं का सही ढ़ंग से निर्वहन करेंगे। कुछ विशेष सफलताएं मिलेंगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। जीवन में सुख-दुख दोनों हैं किंतु पूरे आत्मविश्वास के साथ सभी स्थितियों से तालमेल बिठाएंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण सुखद लगेगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें।

मिथुन-भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक हैं। उच्च स्तरीय संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता लायें। व्यावसायिक लाभ के आसार से मन उत्साहित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे।      

कर्क-राजनीतिज्ञों को कुछ कठिनाई का एहसास होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी। मन को रचनात्मक कार्यों में केंद्रित करेंग। मांगलिक कार्यों में ब्यस्तता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। मन महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होगा। रविवार एवं मंगलवार को भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। श्रेष्ठजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। किसी संबंधी की छोटी-छोटी बातें मन को कष्ट पहुचाएंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को नई आशाएं मन को उत्साहित करेंगी। रोजगार में आपका परिश्रम रंग लएगा।   

सिंह-कार्य क्षमता से प्रगति संभव। संतान संबंधी कुच चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। चिंताओं को त्याग कैरियर के प्रति सजग हों। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। राजनीतिज्ञों की सक्रियता उनके प्रयासों को सार्थक करेगी। रविवार एवं सोमवार को दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नील मन समुचित साधनाभावश चिंतित होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से सलाह लें। शुक्रवार एवं शनिवार को सुनियोजित कार्य प्रणाली द्वारा कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता मिलेगी।    

कन्या-पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना न करें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। बौद्धिक क्षमता द्वारा नियोजित परिश्रम कर आय-व्यय में संतुलन बनाएंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। सोमवार एवं बुधवार को पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। शुक्रवार एवं शनिवार को कुशल नियोजन व नेतृत्व की अदभुत क्षमता से रचनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। मधुर वाणी का प्रयोग कर संबंधों में लोकप्रिय बनें। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति अपेक्षित है।  

तुला-मन अच्छे विचारों से प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कल्पनाशील मन नयी सुन्दर कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेगा। अभिभावकों का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। किसी नये विषय के प्रति मन आकषिर्त होगा। परिवार में किसी अभिभावक की अस्वस्तता से मन में चिंता संभव। कुछ कानूनी कठिनाइयों की आशंका है। अत: सतर्क रहें। शुक्रवार एवं शनिवार को विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति निकटता से लांछन के शिकार हो सकते हैं। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव लेकिन अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है। 

वृश्चिक-अच्छी आशाओं के साथ योजनाओं को फलीभूत करेगें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। मन इधर-उधर की बातों में विचलित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अनुकूल होगा। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। भावेश में किया गये कार्य से कष्ट संभव। लापरवाहीवश असफलताओं का जिम्मेदार परिस्थितियों ठहराना ठीक नही है। दूसरों में कमियां ढूंढने के बजाय  स्वयं को सुधारें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कुछ नई योजनाओं से मन सिंचित होगा। नये संबंधों में प्रगाढ़ता से लाभ के आसार बनेंगे।  

धनु-इस सप्ताह संघर्ष व परिश्रम से पुरानी समस्याओ पर विजय प्राप्त करेंगे। चापलूस लोगों से  निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आपका मन कार्य-पेशे में पूर्ण रूप से केंद्रित होगा। निर्थक दूसरों के मामले में न पड़ें। पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें। उच्छृंखलता पर काबू कर दायित्वों के प्रति सजग हों। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। वाणी में मधुरता लावें और रिश्तों में सहज बने। रविवार एवं सोमवार को अपनी मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी।

मकर-नई अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभवाना है। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने का भय परेशान करेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। सोमवार एवं मंगलवार को नवीन योजनाओं को संपादित करने हेतु समुचित उर्जा की अनुभूति होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहे। खान-पान में सतर्कता अपेक्षित है, अन्यथा उदर विकार की आशंका है।

कुंभ-कुछ नई आशंकाएं मन को परेशान करेंगी। अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। विविध प्रकार की भावनात्मक व मानसिक कठिनाइयां संभव, परन्तु कुछ ग्रहों की अनुकूलता से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। नई रुचि नये व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।

मीन-कुछ नई चिंताएं मन प्रभावी होंगी। बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में  छबि कुप्रभावित होगी। आर्थिक रुप से आत्मनिर्भरता की इच्छा प्रबल होगी। सही दिशामें सकारात्मक प्रयत्न की आवश्यकता है। किसी महत्पूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता सहायक होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आकांक्षी मन उसकी प्राप्ति हेतु लोलुप होगा। कठिनाइयों से निकलने का समय आ गया है। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विद्यार्थियों की सफलताएं उत्साह में वृद्धि करेंगी। आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment