सोमवार, 6 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 06 Apr 2020 12:33:20 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 6 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 6 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष:  महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चाना पड़ सकता है। बिगड़े हुए सम्बन्धों में सुधार के लिए अच्छे भावना और निष्ठापूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।
बृषभ: कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। संवेदनशीलता पर नियंत्रण करें। पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नहीं होगा।      
मिथुन: मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी।   
कर्क: महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु सम्बन्धों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी।          
सिंह: मन आध्यात्म की ओर झुकेगा। सम्बन्धों में मर्यादा का ख्याल रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। उच्चस्तरीय सम्बन्धों से निकटता का लाभ मिलेगा।   

कन्या: कुछ कार्य क्षेत्र में व्यस्तता से मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें।      
तुला: कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। नई दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें।      
वृश्चिक: किसी सम्बन्ध में प्रगाढ़ता निजी सम्बन्धों में कटुता पैदा कर सकती है। सम्बन्धों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। रोजगार के क्षेत्र में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। 
धनु: प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है।        
मकर:  लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। मन को खराब विचारों से दूर रखे। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
कुंभ:  चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखे। वर्तमान में कठिनाईयों का सामना करने का समय है। नवीन सम्बन्धों में आकषर्ण बढ़ेगा।    
मीन: कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है। सम्बन्धों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी मे संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें।

 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment