मंगलवार, 7 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 07 Apr 2020 12:40:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 7 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 7 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष: मन कुछ असामान्यताओं का शिकार हो सकता है।  थोड़ा अर्थाभव मन को परेशान कर सकता है। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा।      
बृषभ:  आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित कर रहा है अत: इसे सुधारें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।          
मिथुन: बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। व्यहारकुशलता व वाक्पटुता आपके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पूंजी है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।               
कर्क: आपका मस्त-मौला मन मौज मस्ती समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से सम्बन्धों मधुरता बढ़ेगी।

सिंह:  ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।  महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। परंपरावादी व स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत में ताल-मेल बैठाने में असमर्थ कहा जाएगा।           
कन्या: नए सम्बन्धों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।
तुला: किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। भविष्य सम्बन्धी कुछ चिन्ताएं मन में नीरसता लाएंगी।      
वृश्चिक: जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे।  किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे।
धनु:  समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।  रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सम्बन्धों में आलोचनात्मक रवैया आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालेगा।     
मकर:  पुरानी बातों कों भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। रोजगार के क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होगा। 
कुंभ:  कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व का परिचायक बनें। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।       
मीन :  नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई व्यक्तिगत सम्बन्ध परिवार में विवाद का कारण बन बन सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment