बुधवार, 8 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 08 Apr 2020 12:52:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 8 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 8 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण माहौल उत्साहित होगा। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।         
बृषभ : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी।  घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।     
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता हेतु नये उत्साह का संचार होगा। सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बने।
कर्क : क्रोध पर नियंत्रण रखें। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। धार्मिक एवं अध्यात्मिक कार्यों में मन केंद्रित होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।   
सिंह : भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नित्य घर में खालीपन परेशान करेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी।     

कन्या : भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। खाली समय का पूर्ण सदुउपयोग करें।
तुला : परिजनों के बीच सब कुछ समान्य होगा परन्तु कुछ भावनाएं मन को परेशान करेंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति संभव।     
वृश्चिक : यह समय ईश्वरीय आस्था एवं सदकार्य से परिपूर्ण होगा। मन को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मकता की ओर केंद्रित करें। जीवन साथी के  स्वास्थ्य का ख्याल रखें।    
धनु : घरेलू दायित्वों में सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।            
मकर : परिजनों की बातों को महत्व दें। मन को रचनात्मक कार्य में व्यस्त करें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। कुछ भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।
कुंभ : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। यह समय काफी अच्छा कहा जाएगा। आपकी रचनात्मकता को सकारात्म रूप देने का प्रयास करें।
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। कुछ आर्थिक समस्याओं को लेकर मन परेशान रहेगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment