बृहस्पतिवार, 9 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 09 Apr 2020 03:09:39 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 9 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 9 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
बृषभ : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्योंं की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।      
मिथुन : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
कर्क : मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्योंं की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें।

सिंह : कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।
कन्या : परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। भावनाओं पर नियंत्रण कर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।          
तुला : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी की कटु वाणी से दुखित होंगे।
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से राहत मिलेगी।
धनु : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।     
मकर : नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था में मन चिंतित होगा। उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।
कुंभ : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।
मीन : परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिजनों में सिर्फ मधुर संवाद पर जोर दें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां की पूर्ति हेतु मन आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रयत्नील होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment