शुक्रवार, 3 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 03 Apr 2020 12:30:06 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 3 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 3 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवम में उत्साह का अभाव रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। श्रेष्ठजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी।      
बृषभ : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। दुबिधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों।   
मिथुन : घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।    
कर्क : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण करें।     
सिंह : प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।       

कन्या : नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी।         
तुला : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।  नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा।  
वृश्चिक : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।      
धनु : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे।       
मकर : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कार्यक्षेत्र में संबंधियों का सहयोग मिलेगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।       
कुंभ : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।
मीन : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment