बृहस्पतिवार, 2 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 02 Apr 2020 01:00:20 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 2 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 2 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : प्रतिभाओं के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें।
बृषभ : नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।    
मिथुन : नये क्षेत्रों मे प्रयास से लाभ संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। घर में कई लोगों से रहने से घर का माहौल उत्साहित होगा।
कर्क : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। रोजगार में लाभ के नये अवसर मिलेंगे।  पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई नया कार्य संपादित होगा।    
सिंह : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।

कन्या : मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी परिस्थितियों के साथ समझौतावादी बने। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।
तुला : किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्ट का वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। 
वृश्चिक : सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी सर्तकता अपेक्षित है।
धनु : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यो में समय ब्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया परिश्रम सार्थक होगा।
मकर : मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य समय से पूर्ण करें।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। जीवन की झोली में सुख-दुख दोनों है। अत: हर स्थिति में पूरी ऊर्जा से काम करें।
मीन : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें। अच्छे कार्योंं से परिजनों के दिल में जगह बनावें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही कतई न बरतें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment