सोमवार, 30 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 30 Mar 2020 03:48:28 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 30 मार्च, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 30 मार्च, 2020 का राशिफल


मेष : अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे, और प्रतिभाओं कों उजागर करेंगे। सन्तान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रीयता प्रगति का मार्ग खोलेगी।   
बृषभ : प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण आयोजन की ब्यवस्था में मन केन्द्रित होगा। राजनीति में सक्रीयता से आपके वर्चस्व में बृद्धि करेगी।
मिथुन : मौसमों के परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। अच्छी भावनाओं से सम्बन्धों में अच्छी छबि बनाएंगी।    
कर्क : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। अक्सर दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं।  विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है।   

सिंह : निराशा व संकोच छोड़ आशावादी बनें। अपनी प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा।    
कन्या : परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी।  सामाजिक संबन्धों में सन्तुलित ब्यवहार व वाक्यपटुता आपकी गरिमा में बृद्धि करेगी।        
तुला : शंकाओं पर काबू रखें ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में कोई निर्णय न लें।  नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित है।   
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अपनी वाक्यपटुता से सम्बन्धों में लोकप्रियता मिलेगी। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केन्द्रित होगा।  
धनु : नये रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अत्याधिक  संवेदनशीलता सम्बन्धों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत: इस पर नियंत्रण करें।  जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।
मकर : सामाजिक सम्बन्धों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसमों के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण करें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। 
कुंभ : किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता कें लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मीन : कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य से काफी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment