मंगलवार, 31 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 31 Mar 2020 12:37:06 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 31 मार्च, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 31 मार्च, 2020 का राशिफल


मेष : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। घर में खुशहाली रहेगी।     
बृषभ : अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। अपने अनुकूल अपेक्षा रखना बड़ी मूर्खता है। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं होंगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी।
मिथुन : मन में कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं परन्तु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव।   
कर्क : भौतिकता की लोलुपता वा दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित होगा। प्रतिभाओं द्वारा संबध मधुर होंगे।
सिंह : किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।     

कन्या : भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी।    
तुला : दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।
वृचिक : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में मन लगेगा।  
धनु : नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेगे। दूसरों की सफलता देख अपने अन्दर हीनता न आने दें। दुनियादी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें।  
मकर : भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की  समयानुकूल व सकुाल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। आपके प्रगति का सूचक है। धनागम के स्रेत बनेंगे।    
कुंभ : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था में मन चिंतित होगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।
मीन : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रणय संबंध  प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का उल्लघंन न होने दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment