बुधवार, 1 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 01 Apr 2020 12:22:14 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 1 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 1 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : खाली समय में स्वयं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। कुछ अच्छे आसार मन को उत्साहित करेंगे। मन को ईश्वरीय आस्था में केंद्रित करें। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को संजोने मे केंद्रित होगा।    
बृषभ : निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने। नाजुक संबंधों के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनायें। मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। देवी कृपा से सभी समस्याएं हल होंगी।  
मिथुन : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बने। आपका मन धार्मिकता से ओतप्रोत होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना होगा।
कर्क : देवी कृपा आप बरसेगी। महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।

सिंह : मन सुंदर विचारों से सिंचित होगा। धार्मिक व पारंपरिक कार्यों में मन केंद्रित होगा। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य संपादित होगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।   
कन्या : थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। मन पर नियंत्रण रख कर्तव्यनिष्ठ बने। मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। ईश्वरीय कृपा से मन शांत रहेगा।   
तुला : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में कष्ट की आशंका है। अविवाहितों के विवाह में कुछ अड़चनें आएंगी।  
वृश्चिक : मन को पूजा-पाठ में केंद्रित करें। नई सफलता के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों के लोग क्रियाशील होंगे। आकस्मिक ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। 
धनु : नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। अभिभावकों से कुछ मतभेद की आशंका है। किसी अचल सम्पत्ति का क्रय संभव।    
मकर : अविवाहहितों के विवाह संबंधी बातों उठेंगी। खाली समय में कुछ रचनात्मक कार्य करें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। 
कुंभ : मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।  
मीन : निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बने। सगे-संबंधियों के बीच नैतिक मर्यादा का पालन करें। नाजुक संबंधों के बीच छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment