29 मार्च से 4 अप्रैल, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 29 Mar 2020 12:27:34 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 मार्च से 4 अप्रैल, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


29 मार्च से 4 अप्रैल, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस विव्यापी कठिन दौर में भी आप समान्य स्थिति में होंगे। पारिवारिक उलझनों को सुलझाएंगे। किसी नयी दिा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। आपका मन धार्मिक क्रिया-कलापों में केंद्रित होगा। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। रविवार एवं  सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन में चिंता संभव। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।     
वृषभ-परिजनों के मध्य मधुर संवाद पर जोर दें। आपका मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। पुरानी समस्याएं हल होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कुछ नई शंकाएं संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देय से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।     

मिथुन-इस सप्ताह समय का पूर्ण उपयोग करें और अपनी रचनात्मकता को बढ़ायें। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। परिजनों के मध्य मधुर वाणी बोलें। मन मांगलिक कार्यों में केंद्रित होगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्तात्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यें से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
कर्क-राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निकट संबंधों में कटुता संभव। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की  अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
सिंह-ईश्वरीय आस्था से पूरिपूर्ण आपका मन अध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। मन कई चिंताओं से प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से सक्रियता एवं निकटता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता को बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में अपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या-ईश्वरीय आस्था से हर समस्या का समाधान होगा। विषम परिस्थिति में धैर्य से काम लें। कुछ राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। सोमवार एवं बुधवार को किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातो का बुरा न माने।   
तुला-यह समय परिजनों के साथ प्रेमपूर्वक बिताने का समय है। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मन ईश्वरीय आस्था पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावयक कार्यों में समय बर्बाद न करें तथा रचनात्मक कार्य में केंद्रित हों।
वृश्चिक-मन ईश्वरीय आस्थ में केंद्रित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता की अनुभूति होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तन का समय है। कोई मांगलिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की  यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। मन को मां दुर्गा की आराधना में केंद्रित करें। मांगलिक कार्य की सम्पन्नता हेतु मन में विचार आएंगे।
रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बड़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियीलता बढ़ेगी।
मकर-वर्तमान खाली समय में आपका मन बेचैन होगा। अत: रचनात्मक दिशा कें केंद्रित हों। नये दायित्वों की वृद्धि से मन पूर्ति हेतु चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। परिजनों के एकत्रित होने से उत्साहित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। सामाजिक कार्यों के निर्वहन से लोकप्रिय होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
कुंभ-यह सप्ताह अध्यात्मिक विचारों से परिपूर्ण होगा। अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए चिंतासंभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने में केंद्रित होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुालता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय लाभदायक होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-इस सप्ताह किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर सगे-संबंधियों से कटुता न पैदा करें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। मन देवी की आराधना में पूर्णत: केंद्रित होगा। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों हेतु समुचित साधन जुटाने के लिए केंद्रित होंगे। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी  से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में  भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार केा शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment