मंगलवार, 17 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 17 Mar 2020 12:15:16 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 17 मार्च, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 17 मार्च, 2020 का राशिफल

मेष : किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे। आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।        
बृषभ : मनोबल एवं अभिव्यक्ति के अभाववश प्रतिभाओं को उजागर करने में अक्षम होंगे। संतान संबंधी कुछ चिंतायें मन को उद्वेलित करेंगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंटवश उत्साह में वृद्धि होगी।           
मिथुन : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से व्यस्तता संभव। अपने मन में नकारात्मक भावनाओं का त्याग कर सकारात्मकता पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे।
कर्क : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी मांगलिक आयोजन में आमंत्रित होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।        
सिंह : विरोधियों की सक्रियता के बाद भी धैर्य का परिचय देंगे। धामिक कायोंर्ं में रूचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिलेंगे। मीडिया अथवा लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।       

कन्या : विषम स्थितियों के मध्य किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति संभव। जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से डरें नहीं बल्कि विवेक से काम लें। जिम्मेदारी की पूर्ति में विलम्ब से चिंतित होंगे।
तुला : इष्टदेव की आराधना करके नया कार्य शुरु करेंगे तो सफलता मिलेगी। वाहन अथवा किसी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय संभव। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अच्छे कार्यों द्वारा अच्छी छबि बनेगी।     
वृश्चिक : भौतिक सुख-साधन की लालसा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति के आसार हैं। कोई अवरोधिक कार्य संभव। अच्छे समय की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा।         
धनु : आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग हैं। घरेलू कार्यों की पूर्ति हेतु व्यस्तता बढ़ेगी। किसी बुजुर्ग से वैचारिक मतभेद संभव।       
मकर : लेन-देन में सावधानी बरतें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आंतरिक क्षमता को पहचानते हुए कार्य करें। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब संभव।
कुंभ : रोजगार क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे।  व्यावसायिक क्षेत्र में साधनाभाव की अनुभूति होगी। घर में कुछ तनाव का वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता न मिलने से मन परेशान रहेगा।     
मीन : प्रयासरत् क्षेत्रो में कुछ नयी उमंग की अनुभूति होगी। नई सफलतायें आपको आकषिर्त करेंगी। अत: परिश्रम से न डरें। रचनात्मक एवं कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment