बुधवार, 18 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 18 Mar 2020 04:46:34 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 18 मार्च, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 18 मार्च, 2020 का राशिफल

मेष : जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीनता न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।       
बृषभ : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।      
मिथुन : महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। कार्यकुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे।        
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा। 

सिंह : राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए लाभ केअवसर प्राप्त होंगे। 
कन्या : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी नये कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।      
तुला : श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और अविवाहितों के विवाह तय होने का योग है। अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा बढ़ेगी। कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे।    
वृश्चिक : परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन में चिंता संभव।   
धनु : कुछ नये आय के संसाधन बनेंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में अच्छी छबि बनेगी। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।         
मकर : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।    
कुंभ : कुछ कानूनी मामले हल होते नजर आएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा।
मीन : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। बहुत सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment