शनिवार, 22 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 22 Feb 2020 12:53:10 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 22 फरवरी, 2020 का राशिफल


शनिवार, 22 फरवरी, 2020 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:53, काशी-प्रात: 06:27, कानपुर-प्रात: 06:39, पटना-प्रात: 06:29, देहरादून-प्रात: 06:52, गोरखपुर-प्रात: 06:27 लखनऊ-प्रात: 06:37 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:15, काशी-सायं 05:55, कानपुर-सायं 06:05, पटना-सायं 05:46, देहरादून-सायं 06:10 गोरखपुर-सायं 05:52, लखनऊ-सायं 06:02 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 06.51, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 06.23, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 06.35, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 06.14, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 06.51, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 06.23, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 06.33 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 05:08, काशी-अप. 04:50, कानपुर-अप. 04:59, पटना-अप. 04:40, देहरादून-सायं 05:01, गोरखपुर-अप. 04:46, लखनऊ-अप. 04:56 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय माघ 30, शक् संवत् 1940। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी, संवत् 2076, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 10, प्रविष्टें। जमादि उस्सानी 27, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी रात्रि 07:02 बजे तक तदन्तर अमावस्या तिथि शुरु। श्रवण नक्षत्र पूर्वा. 11:20 बजे तक तदन्तर धनिष्ठा नक्षत्र शुरु। वरियान योग प्रात: 07:14 बजे तक तदन्तर परिघ योग शुरु। चन्द्रमा मकर राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 00:29 बजे कुम्भ राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा) शुरु अर्धरात्रियोत्तर 00:29 बजे, यायीजय योग शुरु रात्रि 07:03 बजे से, सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से पूर्वा. 11:19 बजे तक।      
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर पूर्ववत् दिन की अपेक्षा ठंड में कमी होगी। मध्य-उत्तर क्षेत्रों में दिन की अपेक्षा रात्रि में तापमान घटेगा।



मेष: नये आर्थिक प्रगति के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कार्य क्षेत्र में समुचित उर्जा की अनुभूति होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।         
बृषभ :  भौतिक आकांक्षाएं मन को प्रभावित करेंगी। कोई इच्छित कार्य की पूर्ति अपेक्षित है। नई रुचि नये व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होगी। घर में कुछ नई दायित्वें मन पर सार्थकता हेतु दबाव बनाएंगी।
मिथुन :  दूसरो मे कमियां ढूंढने के बजाय  खुद में सुधार लावे। नये योजनाओं को अन्जाम देने के लिए उच्च मनोवल के साथ आप ऊर्जीय होंगे। नई आशंकाएं मन को परेशान कर सकती है। 
कर्क : उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए आपको प्रेरित करेगा। आकस्मिक कोई यात्रा की योजना बन सकती है। रचनात्मक व सामाजिक कायरे में रुचि बनेगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।    
सिंह : किसी महत्पूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। वाक्यपटुता व व्यवहारकुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएगी।
कन्या : अपने कद व गरिमा के अनुरूप व्यावहारिक जीवन में चलने का प्रयत्न करें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।  
तुला : किसी महत्वपूर्ण दायित्व के प्रति सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के चिन्तित होगा। अपनी भावुक्ता पर नियन्तण्रकरे अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते है। नये कायरे की तलाश जारी रहेगी।        
वृश्चिक : सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। भौतिक आकांक्षाओं को नियन्त्रित कर परम्परा व मर्यादा का पालन करें। राजकीय कर्मचारियों के लिऐ नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
धनु : आपकी क्रियाशीलता व प्रगति के ओर अग्रसर करेगा। संबंधों में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगावें। सन्तान संबंधी दायित्वों की पूर्ति के लिए प्रयत्नशील होंगे। स्वास्थ्य व परिवार दोनों को लेकर मन परेशान होगा। 
मकर : संबंधों में त्याग के परिचायक बनें। नये कायरे में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। कुछ सुन्दर भावनाएं मन पर प्रभावी होंगी, परन्तु संबंधों में अत्यधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।        
कुंभ : पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना करना व्यक्तित्व पर कुप्रभावी होगी। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। अत्यधिक व्यस्तता व परिश्रम से मन मे नीरसता संभव। शासन-सत्ता का लाभ प्राप्त होगा।      
मीन : हर क्षेत्र में अड़चन व संघर्ष से मन परेशान होगा। राजनीतिज्ञों की तीव्र सक्रीयता उनके प्रयासो को सार्थक करेगी। आर्थिक सुधार के अवसर बनेंगे। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता लावें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment