23 से 29 फरवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 23 Feb 2020 12:05:37 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 से 29 फरवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


23 से 29 फरवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-अनवरत् परिश्रम से महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। भौतिक सुख-साधन अत्याधिक ब्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद में सफलता दिलाएंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।   
वृषभ-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता मिलेगी। नये दायित्वों की वृद्धि से मन  उसकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। एक साथ कई सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए  केंद्रित होगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। जिम्मेदारियों के पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था के लिए तत्पर होंगे। किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयास सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।    

मिथुन-इस सप्ताह मन प्रगतिशील विचारों से  प्रभावित होगा। किसी प्रणय संबंध को लेकर व्याकुल रहेंगे। किसी नये कार्य में रुचि से मन उत्साहित होगा। भावुक मन संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाओं को लेकर प्रभावित होगा। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने हेतु मन केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आवेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क-पुरानी मार्मिक बातें मन को दुखित करेंगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु नई योजनाओं पर केंद्रित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभकारी है। अभिभावकों के सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।    
सिंह-इस सप्ताह थोड़ा नकारात्मक विचारों से परेशान रहेंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषिर्त होंगे। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें।  स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। राजनीतिज्ञ थोड़ा भविष्य को लेकर दुबिधाग्रस्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी किंतु लान्छन से बचें। गंभीर स्वभाव भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें। 
कन्या-इस सप्ताह बीती बातों को भूलें, अन्यथा संबंधों में कटुता आयेगी। कुछ आर्थिक चिंताएं बढ़ेंगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति  चिंता बढ़ेगी। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।      
तुला-इस सप्ताह भविष्य संबंधी कुछ  नकारात्मक विचार मन में स्थान बनाएंगे। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। मन कई चिंताओं से प्रभावित होगा। अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन हेतु समुचित व्यवस्थापन हेतु केंद्रित होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु केंद्रित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति न होने से चिंता संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी। 
वृश्चिक-सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। मांगलिक कार्य हल होते नजर आएंगे। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।  
धनु-उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। पुरानी बहुत सी समस्याओं के समाधान होने के आसार बनेंगे।
कुछ नई शंकाएं संबंधों में कटुता पैदा करेगी। रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। महत्वपूर्ण कार्यों का मन पर दबाव बढ़ेगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु बेचैन होंगे। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। राजनीतिज्ञों की राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की भी तैयारी जोरों पर होगी। मन कये कार्यों पर केंद्रित होगा। संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निकट संबंधों में कटुता संभव। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। अच्छी संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं।  अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
कुंभ-भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। राजनीतिकों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अप्रिय बातों से कटुता की आशंका है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की समुचित पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। परिवार में कोई मांगलिक कार्य से व्यस्त रहेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। 
मीन-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक संभव। संतान संबंधी दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। अत्याधिक आर्थिक अभाववश मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूण होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओ व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वन्चित कर सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment