सोमवार, 24 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 24 Feb 2020 01:50:46 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 24 फरवरी, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 24 फरवरी, 2020 का राशिफल

मेष : पारिवारिक अथवा निजी जरुरतों में व्यय के योग हैं। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिन्ता बढ़ेगी। कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
बृषभ : सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे। आलस्य का त्याग करें। महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध से मन परेशान होगा। निराशा छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केन्द्रित करें।   
मिथुन : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। मन नए-नए कल्पनाओं की शैर करेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार हैं। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।       
कर्क : कुछ नयी प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार हैं। हसमुख व मजाकिया स्वभाव से आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।     
सिंह : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नए लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। किसी निकटस्थ संबंध से लाभ के आसार बनेंगे।      

कन्या : निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी।  कभी धूप कभी छांव यही जीवन है उससे न घबराएं। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग आशावादी बनें। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान के योग हैं।   
तुला : संबंधों में कुछ खट्टा-कुछ मीठा दोनों एहसास होगा। कभी धूप कभी छांव यही जीवन है उससे न घबराएं। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा।    
वृश्चिक : प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अच्छी योजनाएं महत्पूर्ण दायित्व पूर्ति में सहायक होंगी।     
धनु : उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहसास होगा। निकटस्थ सम्बन्धों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।      
मकर : काल्पनिक जीवन से परे यर्थात् के धरातल पर सकारात्मक लक्ष्य का निर्धारण करें। जीवन में लक्ष्यहीनता व निराशा दोनों ही घातक हैं। अच्छा होगा कि अपने मन को सकारात्मक दिशा दें।   
कुंभ: संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों हैं अत: खराब प्रवृत्ति के व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन चिन्तित होगा। 
मीन : आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिन्तित होगा। रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आय-व्यय में असन्तुलन से मन प्रयत्नशील होगा।  



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment