शुक्रवार, 21 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 21 Feb 2020 02:42:05 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 21 फरवरी, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 21 फरवरी, 2020 का राशिफल

मेष : किसी पुराने मित्र की मध्यस्तता से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। पिछले दिनों उत्पन्न हुए व्यावसायिक अवरोध का  हल ढूंढने हेतु केंद्रित होंगे।            
बृषभ : कोई अच्छा अवसर मन को उत्साहित करेगा। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा।    
मिथुन : आंतरिक गुणों को पहचानते हुए सही दिशा व लक्ष्य पर केंद्रित हों। परिजनों व मित्रों का सानिध्य से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य-पेशे में अवरोधित कार्य सार्थक होने के आसार बनेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।       
कर्क : भौतिक चकाचौंध से मन प्रभावित होगा। कमजोर मनोबलवश लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर भावनात्मक असंतोष पैदा हो सकता है। किसी नई दिशा में रुचि बढ़ेगी।         

सिंह : पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। संवेदनशील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। मन को खराब विचारो से दूर रखें।
कन्या : वाणी पर नियंत्रण रखते हुए सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखने की चेष्टा करें। धैर्य पूर्वक महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करें। आत्मबल कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेगा।      
तुला : परंपराओ व संस्कारों कें प्रति आस्था बढ़ेगी। ईश्वरीय आस्था हर परीस्थिती पर बिजय प्राप्त करेंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।   
वृश्चिक : महत्वाकांक्षाए सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी। समय का पूर्ण उपयोग करें। परिवर्तनशीलता लक्ष्य से दिग्भ्रमित करेगी। परिजनों के दुख-सुख के प्रति मन में चिंता संभव। परिश्रम द्वारा आर्थिक लाभ होगा।    
धनु : दूसरों से कटाक्ष या आलोचनातमक व्यवहार न करें। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। मांगलिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मलित होंगे।   
मकर : कर्तव्य व जिम्मेदारियों से घिरा मन काल्पनिक आकांक्षाओं से समझौता करने में सक्षम होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। मिलनसार स्वभाव के कारण संबंधों का विस्तार होगा।      
कुंभ : सगे-संबंधों के सुख के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है। अपनी आंतरिक बातों को परिजनों के समक्ष ब्यक्त करें। नई स्थितियों से नई प्रतिभाओं का संचार होगा। प्रयासरत् क्षेत्र में सफल होंगे।       
मीन : निर्थक हीन भाव एवं साथ के प्रगतिशील लोगों से  ईष्याभाव रखना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। पूर्वत् स्थिति में सुधार व आर्थिक लाभ के आसार हैं। परिजनों से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment