शनिवार, 15 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 15 Feb 2020 12:24:24 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 15 फरवरी, 2020 का राशिफल।


शनिवार, 15 फरवरी, 2020 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:00, काशी-प्रात: 06:33, कानपुर-प्रात: 06:45, पटना-प्रात: 06:25, देहरादून-प्रात: 06:58, गोरखपुर-प्रात: 06:33 लखनऊ-प्रात:

06:43 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:10 काशी-सायं 05:51, कानपुर-सायं 06:00, पटना-सायं 05:42, देहरादून-सायं 06:05 गोरखपुर-सायं 05:48,

लखनऊ-सायं 05:57 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00.50, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00.20, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00.33, पटना-अर्धरात्रियोत्तर

00.12, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00.49, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00.21, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00.31 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 11:15, काशी-पूर्वा.

10:55, कानपुर-पूर्वा. 11:05, पटना-पूर्वा. 10:46, देहरादून-पूर्वा. 11:10, गोरखपुर-पूर्वा. 10:52, लखनऊ-पूर्वा. 11:02 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे।

राष्ट्रीय माघ 23, शक् संवत् 1940। फाल्गुन कृष्ण सप्तमी, संवत् 2076, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 03, प्रविष्टें। जमादि उस्सानी 20, हिजरी 1441

(मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन कृष्ण पक्ष सप्तमी अप. 04:29 बजे तक तदन्तर अष्टमी तिथि शुरु। विशाखा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 05:09 बजे तक तदन्तर

अनुराधा नक्षत्र शुरु। वृद्धि योग अप. 02:02 बजे तक तदन्तर ध्रुव योग शुरु। चन्द्रमा तुला राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 11:19 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।

श्रीनाथ जी का उत्सव (नाथ संप्रदाय), त्रिपूष्कर योग सूर्योदय से अप. 04:30 बजे तक, यमदंष्ट्र योग अर्धरात्रियोत्तर 05:09 बजे  से अगले दिन सूर्योदय तक।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर पूर्ववत् दिन की अपेक्षा ठंडक कम होगी। मध्य-उत्तर क्षेत्रों में दिन का तापमान बढ़ेगा।



मेष : नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लें। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। 
बृषभ : परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने में केंद्रित होगा। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधों में क्षमायाचक बने और शांत भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्राश्चित भी करें।
मिथुन : सगे-संबंधियों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य पूर्ण होगा। बीती बातों को छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें।          
कर्क : उंची-ऊंची महत्वाकांक्षा प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। मन उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।      
सिंह : धार्मिक व पारंपरिक कायरें में मन केंद्रित होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। भविष्य संबंधी योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।      
कन्या : मन को अच्छे विचारों से सिंचित करें।  आकस्मिक कई तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने। नाजुक संबंधों में कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनायें।     
तुला : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। जीविका क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।    
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से मतभेद संभव। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। मन पर नियंत्रण रखें।        
धनु : मन धनागम की नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। सगे-संबंधियों के प्रति मन में शंका या कटुता उत्पन्न न होने दें। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।      
मकर : प्रणय संबंधों को लेकर मन चिंतित होगा। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
कुंभ : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा।      
मीन : कुछ आर्थिक देनदारी मन को परेशान करेंगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। कर्जदारों से मन परेशान होगा। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment