16 से 22 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 16 Feb 2020 01:02:55 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 से 22 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल।


16 से 22 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताओं से परेशान रहेंगे। मन नये-नये कार्यों पर केन्द्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। रोजगार में प्रतिभा निखरेगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद व उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।   
वृषभ-इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलतायें मिलेंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर विरोधाभास हो सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।     

मिथुन-इस सप्ताह कुछ चिढ़-चिढ़े नजर आ सकते हैं। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। श्रेष्ठजन से भावनात्मक कष्ट संभव। मन ढ़ेर सारी चिन्ताओं से ग्रसित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंता संभव। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कर्क-इस सप्ताह पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केन्द्रित होगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।    
सिंह-इस सप्ताह कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। रोजगार में ब्यस्तता बढ़ेगी किंतु लेनदेन में सावधानी बरतें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।  
कन्या-काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिवार में आपकी सक्रियता नजर आयेगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता लाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।     
तुला-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। नकारात्मक विचारों को पास न आने दें। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
वृश्चिक-रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। काल्पनिकता से परे योजनाओं को सार्थक करने का प्रयास करें। एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। सामाजिक एवं व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन में चिंता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।  
धनु-पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। आवेश में किये किसी कार्य से मन में कष्ट संभव।  
कार्यक्षेत्र बदलाव की जरूरत है, क्योंकि पुरानी सारी परिस्थितियां बदल गयी हैं। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वलित करेंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-नये दायित्वों की वृद्धि से मन उसकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। पुरानी मार्मिक बातें आज भी पीछा नहीं छोड़ रही है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। निकट संबंधों भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अच्छी संभावनाएं मन में नयी उमंग का संचार करेंगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि निकट संबंधों में कटुता ला सकती हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी। 
कुंभ-नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। रोजगार क्षेत्र में आकस्मिक परिवर्तित स्थितियां अरुचिकर लगेंगी। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलत पैदा होगा। विद्यार्थियों के लिये ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी।  राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। 
मीन-इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नयी युक्तियों एवं आधुनिकता से विकास का मार्ग बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आप मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केन्द्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वन्चित कर सकता है। परिजनों की बातों को दिल पर न लें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment