12 से 18 जनवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 12 Jan 2020 02:40:04 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 से 18 जनवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-अपने मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। कुछ आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से प्रसन्न होंगे। किसी महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से दुखित होंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।

वृषभ-कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे।   प्रतिभावान होने के साथ थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीयें। रोजगार में सफलता मिलेगी। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।  

मिथुन-यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। संबंध संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। विषम स्थिति में मनोबल व धर्य बनाये रखें। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, अन्यथा कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्नता लायेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

कर्क-एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। परिवार में कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए संबंधों में सौम्यता लायें। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर महत्ता साबित करें। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।   

सिंह-इस सप्ताह नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति अवसादित कर सकती है। संघर्ष के साथ नई सफलताएं मिलेंगी। जीवन की नई चुनौतियां आपके समक्ष हैं। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है।

कन्या-पुरानी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी किंतु इससे वर्तमान प्रभावित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। घरेलू वातावरण में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा किंतु अपनों का सहयोग ऊर्जावान बनायेगा। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।   

तुला-ऐसा तो नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरे मनोबल के साथ तत्पर रहें। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें।  बिद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनावित हो सकते हैं। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करेंगे। ईरीय आस्था से सुख-शांति का आभास होगा। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। मन में नई अभिलाषाएं जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंता संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आर्थिक असंतुलन का भय परेशान करेगा।  

वृश्चिक-कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु ध्यान केंद्रित करें। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है। जीवन साथी के प्रति मधुरता कायम रखें। 

धनु-इस सप्ताह आपका मन मर्मस्पर्शी घटनाओं से प्रभावित होगा। अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का भी अनुभव करायेंगी। दूसरों की आलोचना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से आपकी छबि कुप्रभावित हो सकती है। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बहुत दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार हैं। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें।  आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसमें सुधार लाने का प्रयास करें। 

मकर-परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील रहेंगे। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनाने का प्रयास करें। व्यवहार कुशलता द्वारा संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। 

कुंभ-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित रहेगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से परेशान होंगे। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। 

मीन-वर्तमान के साथ समझौता कर चलने का प्रयास करें। चापलूस प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।  आंतरिक संतुष्टि के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगे। मौसम के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment