शनिवार, 11 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 11 Jan 2020 01:48:22 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 11 जनवरी, 2020 का राशिफल




शनिवार, 11 जनवरी, 2020 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:15, काशी-प्रात: 06:45, कानपुर-प्रात: 06:58, पटना-प्रात: 06:37, देहरादून-प्रात: 07:15, गोरखपुर-प्रात: 06:46 लखनऊ-प्रात: 06:56 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:42 काशी-सायं 05:25, कानपुर-सायं 05:34, पटना-सायं 05:16, देहरादून-सायं 05.35 गोरखपुर-सायं 05:21, लखनऊ-सायं 05:31 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 06.20, काशी-सायं 06.03, कानपुर-सायं 06.12, पटना-सायं 05.54, देहरादून-सायं 06.13, गोरखपुर-सायं 05.59, लखनऊ-सायं 06.09 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 07:37, काशी-प्रात: 07:06, कानपुर-प्रात: 07:19, पटना-प्रात: 06:57, देहरादून-प्रात: 07:38, गोरखपुर-प्रात: 07:07, लखनऊ-07:17 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय पौष 21, शक् संवत् 1940। माघ कृष्ण प्रतिपदा, संवत् 2076, सौर (धनु) पौष मास की 28, प्रविष्टें। जमादि-उल-अव्वल 15, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। माघ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा रात्रि 10:40 बजे तक तदन्तर द्वितीय तिथि शुरु। पुनर्वसु नक्षत्र अप. 01:30 बजे तक तदन्तर पुष्य नक्षत्र शुरु। वैधृति योग अप. 01:56 बजे तक तदन्तर विष्कुम्भ योग शुरु। चन्द्रमा मिथुन राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 07:52 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा। माघ कृष्ण पक्ष शुरु, माघ भर काशी में दशामेघ घाट प्रयाग में स्नान करना चाहिए, यायीजय योग सूर्योदय से अप. 01:30 बजे तक।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बर्फबारी और कोहरे का प्रकोप रहेगा। उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में ठंड रहेगी। उत्तरीय क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। उत्तर-मध्य व पूर्वोत्तरीय क्षेत्रों में बदली के साथ हल्की वष्रा संभव।



मेष : राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी।       
बृषभ : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन हेतु मन चिंतित होगा। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।      
मिथुन : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन को प्रेरित करेंगी।       
कर्क : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है किंतु रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती हुई नजर आएंगी।         
सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।  
कन्या : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी।      
तुला : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। भावना से उद्वेलित आपका मन  निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।       
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।     
धनु : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल व सकुशल पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। 
मकर : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। पिता के सहयोग से राहत मिलेगी।    
कुंभ : भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग होना, प्रगति का सूचक है। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।     
मीन : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment