बुधवार, 25 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 25 Dec 2019 07:15:36 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 25 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 25 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न लायें। अपनी क्षमताओ पर भरासेा करें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता न आने दें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।       
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुरुप चलें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है।        
मिथुन : कार्यकुशलता व सुंदर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रो में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।          
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन ब्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  

सिंह : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी।
कन्या : किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।      
तुला : श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्यमें सुधार और अविवाहितों के विवाह तय होने का योग है। कुछ कठिनाइयां मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। अच्छी व्यवहार कुशलता से समाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।     
वृश्चिक : परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव।  महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा।   
धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। आय के कुछ नये साधन बनेंगे। अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से निकट संबंधों में अच्छी छबि बनेगी।
मकर : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कार्यों की अत्याधिक ब्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।     
कुंभ : किसी नये के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ कानूनी मामले हल होते नजर आएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। 
मीन : कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। बहुत सारे अवरोधित कार्यों हल के आसार बनेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment