मंगलवार, 24 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 24 Dec 2019 03:07:34 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 24 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 24 दिसम्बर, 2019 का राशिफल


मेष : सुख-साधन में व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य सिद्धि का योग है। जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है।
बृषभ : रोजगार क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा।       
मिथुन : मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान कर उनसे दूरी बनायें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता लाने का प्रयास करें। आकस्मिक सुखद स्थिति से मन उत्साहित होगा।        
कर्क : नियोजित परिश्रम का लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्नशील होंगे। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें।       
सिंह : अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनायें। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। 

कन्या : जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। 
तुला : किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल  चलने का प्रयत्न करें। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।
वृश्चिक : नये गणमान्य लोगों से संबंध बनेंगे। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंतण्ररखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। 
धनु : जीविका क्षेत्र में किसी नये कार्य के शुरु होने से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे। कठिन परिश्रम द्वारा धनागम संभव। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
मकर : घरेलू कार्यों में व्यय संभव। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होगी। शिक्षा में लापरवाही न करें। 
कुंभ : अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। पारिवारिक दायित्वों के प्रति मन केंद्रित होगा। खराब प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। 
मीन : ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कायार्ें में समय व्यर्थ करने के बजाय समय का पूरा लाभ उठायें। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment