सोमवार, 16 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 16 Dec 2019 06:26:59 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 16 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।




सोमवार, 16 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

 

 
मेष : कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे। आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोग क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है।       
बृषभ : सन्तान के भविष्य संबंधी चिन्ताएं थोड़ा मन को उद्वेलित करेंगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट के कारण उत्साह में वृद्धि होगी। मनोबल एवं अभिव्यक्ति के अभाव वश प्रतिभाओ के उजागर मे अक्षम होंगे।          
मिथुन : अपने मन में नकारात्मक भावनाओं को त्याग कर सकारात्मकता पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से व्यस्तता में वृद्धि।
कर्क : बहुत दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी मांगलिक आयोजन में आमंत्रित होगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।       
सिंह :  धामिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। मीडिया अथवा लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। विरोधियों की सक्रिता के बावजूद धैर्य का परिचय देंगे।      

कन्या : जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से घबराने के बजाय धैर्य व विवेक से काम लें। जिम्मेदारी की पूर्ति मे बिलम्ब से मन चिन्तित होगा। दाम्पत्य जीवन मे थोड़ी कटुता के आसार हैं।
तुला : अच्छे कार्यों द्वारा अच्छी छबि व गरिमा को प्राप्त करेंगे। अपने इष्ट देव की आराधना करके नया कार्य प्रारम्भ करें, सफलता मिलेगी। वाहन अथवा किसी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय सम्भव।
वृश्चिक : आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति के आसार है कोई अवरोधिक कार्य भी संभव। अच्छे समय की शुरुआत होगी कार्य क्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा। भौतिक सुख-साधन की लालसा बढ़ेगी।        
धनु : सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति के योग हैं। घरेलू कार्यों की पूर्ति हेतु व्यस्तता बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।      
मकर : अपनी आन्तरिक क्षमता को पहचानते हुए अपने  विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब सम्भव। आपको सकारात्मक दिशा दें। लेन-देन में सावधानी बरतें।
कुंभ :  व्यवसायिक क्षेत्र में थोड़ा साधनाभाव की अनुभूति होगी। घर में कुछ तनाव का वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता न मिलने से मन परेशान रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे।      
मीन:  नई-नई सफलताएं आपको आकषिर्त करेंगी, अत: परिश्रम से न घबरायें। रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment