मंगलवार, 17 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 17 Dec 2019 12:37:07 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 17 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 17 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

मेष :  अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायेंगे। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न करें। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें। 
बृषभ : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी।
मिथुन : मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवायें। निर्थक चिंताओं से दूर रहने की चेष्ठा करें। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव।    
कर्क : मन को सकारात्मक दिशा दें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन  अरुचि का शिकार होगा। रोजगार में लाभकारी नये अवसर मिलेंगे।
सिंह : मन में निराशा न पैदा होने दें। किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्ट का वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।          
कन्या : कुछ भविष्य की चिंताएं प्रभावी होंगी। प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।

तुला : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। अपने मन को कुछ सकारात्मक दिशा दें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।     
वृश्चिक : नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।
धनु : नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। किसी  नये क्षेत्र में किये गये प्रयास से लाभ संभव। जीवन साथी से मधुरता कायम रखें।      
मकर : सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। मस्त-मौला मन व्यर्थ के कार्यों में समय बर्वाद कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी।    
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कुछ पुरानी समस्याओं से निकलने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा।  
मीन : मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बने।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment