बुधवार, 18 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 18 Dec 2019 07:00:02 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 18 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 18 दिसम्बर, 2019 का राशिफल


मेष : जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओ पर भरासेा करें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न आने दें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।        
बृषभ : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।       
मिथुन : कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।  कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रो में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग ऊर्जावान बनायेगा।       
कर्क : जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन-व्यवस्था के लिए के मन में चिंता संभव।

सिंह : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी।
कन्या : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।     
तुला : अच्छी व्यवहार कुशलता से समाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार उपजेंगे। वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य में सुधार और अविवाहितों के विवाह होने का योग है।   
वृश्चिक : आवेश में किये कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन में चिंता होगी।   
धनु : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। आय के कुछ नये सधन सुलभ होंगे।         
मकर : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कार्यों की अत्याधिक मात्रासे मन परेशान होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।   
कुंभ : जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ कानूनी मामले हल होते हुए नजर आएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा।
मीन : आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। बहुत सारे अवरोधित कार्य हल के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment