बृहस्पतिवार, 19 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 19 Dec 2019 01:38:58 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 19 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 19 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।     
बृषभ : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  
मिथुन : भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें  राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में केंद्रित हों। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।  

सिंह : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है।
कन्या : निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भावनात्मक रुप से मन एकाकीपन का एहसास करेगा।  
तुला : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।   
वृश्चिक : उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। 
धनु : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।  महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दवाब बनेगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। दूसरों की प्रगति से अपने अन्दर हीनता न आने दें। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।
मकर : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। स्वास्थ का पूरा ख्याल रखें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।  
कुंभ : संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। महत्वपूर्ण कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।
मीन : नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment