15 से 21 दिसम्बर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 15 Dec 2019 01:57:18 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 से 21 दिसम्बर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मन को सकारात्मक दिशा दें। भविष्य संबंधी आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। समय का सहयोग आपको मजबूती से मिल रहा है। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियों का दबाव बनेगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे।  क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को  परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें।

वृषभ-व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। नई स्थितियों से नई प्रतिभा का संचार होगा। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।

मिथुन-किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। ऐसा तो कदाचित संभव नहीं कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: पूरे धैर्य और मनोबल से तत्पर रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियन्तण्ररखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।

कर्क-इस सप्ताह व्यवहार कुशलता का भरपूर लाभ उठाएंगे। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। संघर्ष के साथ नई सफलताओं के भी आसार हैं। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।   

सिंह-सगे-संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति अवसाद ला सकती है। अत: हर स्थिति में मिलनसारिता द्वारा संबंधों को मधुर बनायें। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा है। अत: गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद में सफलता दिलाएंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। 

कन्या-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। परिवार में गरिमा का ख्याल करते हुए सभी संबंधों को सौम्य बनायें। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।   

तुला-इस सप्ताह कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील होंगे। ईश्वरीय आस्था से मन सुख-शांति की अनुभूति करेगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। राजकीय कर्मचारियों को काफी व्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन रहेगा।   

वृश्चिक-परिजनों के हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी किंतु पारिवारिक दायित्वों की पूर्तिसमय से करें। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है। 

धनु-मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। मन को रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।

मकर-एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं दूसरी तरफ किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। परिवार में कुछ कष्टों का अभास होगा परन्तु प्रियजनों के भावनात्मक सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथलपुथल का समय हो सकता है।  

कुंभ-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। आकस्मिक जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्चस्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता संभव। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रिय होंगे।

मीन-निकट संबंधों में अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।  मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। इसे जीवन के साथ अपनाना व इसके समझौता करके ही चलना पड़ता है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अन्जाम देने से लोकप्रिय होंगे। आंतरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र में केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को  नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव।

समयलाइव डेस्क


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment