शनिवार, 14 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 14 Dec 2019 01:54:53 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 14 दिसम्बर, 2019 का राशिफल


दैनिक राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:05, काशी-प्रात: 06:34, कानपुर-प्रात: 06:48, पटना-प्रात: 06:26, देहरादून-प्रात: 07:05, गोरखपुर-प्रात: 06:36 लखनऊ-प्रात: 06:46 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:25 काशी-सायं 05:09, कानपुर-सायं 05:18, पटना-सायं 05:00, देहरादून-सायं 05.18 गोरखपुर-सायं 05:05, लखनऊ-सायं 05:14 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 07.32, काशी-रात्रि 07.15, कानपुर-रात्रि 07.24, पटना-रात्रि 07.06, देहरादून-रात्रि 07.25, गोरखपुर-रात्रि 07.11, लखनऊ-रात्रि 07.21 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08:53, काशी-प्रात: 08:22, कानपुर-प्रात: 08:35, पटना-प्रात: 08:13, देहरादून-प्रात: 08:54, गोरखपुर-प्रात: 08:23, लखनऊ-प्रात: 08:34 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय मार्गशीर्ष 22, शक् संवत् 1940। पौष कृष्ण द्वितीया, संवत् 2076, सौर (वृश्चिक) मार्गशीर्ष मास की 28, प्रविष्टें।  रवि-उस्सानी 16, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। पौष कृष्ण पक्ष द्वितीया प्रात: 08:47 बजे तक तदन्तर तृतीया तिथि शुरु। पुनर्वसु नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 05:04 बजे तक तदन्तर पुष्य नक्षत्र शुरु। शुक्ल योग प्रात: 09:51 बजे तक तदन्तर ब्रrा योग शुरु। चन्द्रमा मिथुन राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 11:17 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा शुरु रात्रि 08:03 बजे से (स्वर्ग, भूलोक)। 
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरेगी, जिससे उत्तर के मैदनी इलाकों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा रात्रि में ठंड और कोहरा बढ़ेगा। मध्य क्षेत्रों में भी रात्रि में ठंड व कोहरा बढ़ेगा।

मेष : आ रही कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। कुछ नये आसार मन को उत्साहित करेंगे।         
बृषभ : कार्यकुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यो में लापरवाही न करें। किसी नये के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।  
मिथुन : जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। आकसिमक कोई कार्य पूर्ण होगा।  महत्हपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम करेंगे।  
कर्क : परिजनों से भावनात्मक स्नेह मिलेगा। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन में चिंता संभव।   
सिंह : कार्यो की अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। पुराने समस्याओ को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।   
कन्या : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओ पर भरासेा करें।       
तुला : अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।    
वृश्चिक : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।     
धनु : अच्छी भावनाओं से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी।      
मकर : कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। बहुत सारे अवरोधित कायरें को हल करेंगे। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।    
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। किसी नये कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  
मीन : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। जीवन साथी के प्रति मधुरता कायम रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment