बुधवार, 11 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 11 Dec 2019 12:01:33 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 11 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 11 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता की आशंका है। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी।
बृषभ : अपने दिनचर्या को सुधारें और सही दिशा में केंद्रित हों। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। परिवार में सुखद माहौल बनेगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।      
मिथुन : आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। खराब संगत से दूरी बनायें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।     
कर्क : किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय लेकता है।
सिंह : व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। संतान संबंधित दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा समय होगा।      

कन्या : कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधों में प्यार बिखेरेंगे। अत्याधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा।          
तुला : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं हैह। समय का उपयोग कर स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें।        
वृश्चिक : परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कुछ नई प्रबल इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से मन बोझिल होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।   
धनु : भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत की चकाचौंध से आप प्रभावित होंगे।      
मकर : जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक हैं।    
कुंभ : वाक्यपटुता व मधुर वाणी से संबंधों में  प्रभावशाली होंगे। रोजगार में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति हेतु किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। साधनाभाव से मन में चिंता संभव।           
मीन : क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेगें। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment