मंगलवार, 10 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 10 Dec 2019 06:30:18 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 10 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 10 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ : किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें।
मिथुन : कहीं-कहीं अत्याधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें। कोई अप्रत्यासित समाचार अचंभित कर सकता है।        

कर्क : राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी।
सिंह : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।   
कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। निराशावादी विचारों को त्यागें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।
तुला : पुरानी मर्मस्पर्शी बातें आपको भावनात्मक रूप से नीरस बनाएंगी। कुछ पारिवारिक चिंताएं मन को दुखित करेंगी। किसी श्रेष्ठजन के स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां मन को दुखित कर सकती हैं।    
वृश्चिक : मन को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करते हुए स्वयं को ऊर्जावान बनाए रखें। महत्वपूर्ण दायित्व  की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा।       
धनु : मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है।    
मकर : किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।     
कुंभ : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों।        
मीन : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment