बृहस्पतिवार, 12 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 12 Dec 2019 12:25:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 12 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।      
बृषभ : जीविका क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ व्यावसायिक चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा। प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें।
मिथुन : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। मांगलिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
कर्क : जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। परिवार में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।    

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी।     
कन्या : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर मन में चिंता संभव। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी बातों का भूलने का प्रयास करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयास सार्थक होंगें।
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।      
वृश्चिक : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।  सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की सूचक हैं।  विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  
मकर : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों की आलोचना करना छोड़, स्वयं को रचनात्मक दिशा में सक्रिय करें। नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेंगे।
कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे।     
मीन : कार्यक्षेत्र में एकाग्रतापूर्ण संलग्नता को महत्व दें। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।  पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment