शुक्रवार, 13 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 13 Dec 2019 12:15:19 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 13 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : अत्यधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा। कार्य क्षेत्र की व्यस्तता बढ़ेगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्ति क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। अत्यधिक अर्थाभाव से मन परेशान होगा।
मिथुन : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय संभव। घरेलू दायित्वो के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। निकट संबंधों में अपनी सुन्दर छबि बनावें।  
कर्क : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होपे मे आसार हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार बनेंगे।   
सिंह : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। दुविधाओं का त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।

कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति के आसार हैं।   
तुला : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।      
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।      
धनु : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। मजाकिया स्वभाव से वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।      
कुंभ : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।   
मीन : महत्वपूर्ण दायित्वें पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment