देखिए 1 से 7 दिसम्बर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 01 Dec 2019 12:28:24 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 से 7 दिसम्बर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-आपका महत्वाकांक्षी मन यर्थाथता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। व्यावसायिक संबंधों से लाभ संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोगसे उत्साहित होंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गयी यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। चापलूस लोगों से निकटता हानिकर होगी।    

वृषभ-नये व्यायसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अरुचिकर हो सकता है। निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। अत: संबंधों में विनम्र बनने की कोशिश करें। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। आमोद-प्रमोद एवं निर्थक विचारों पर मन केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों को उनके विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयांसंभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे लेकिन अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।

मिथुन-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता संभव। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन से कठिन कार्यों को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे।

कर्क-कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी छबि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। यदि आप तकनीकी रचनात्मक अथवा मीडिया क्षेत्र में संलग्न हैं तो आपके लिए अच्छा समय चल रहा है। आकस्मिक यात्रा संभव। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सप्ताह सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। किसी लंम्बी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। सामाजिक व मांगलिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।

सिंह-अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से मन चिंतित होगा। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति पर जोर दें। अनावश्यक भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित किसी समस्या के हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।   

कन्या-इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। दायित्वों के पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा। अत्याधिक व्यय से अर्थाभाव संभव है।  विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार के दिन नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है। 

तुला-इस सप्ताह आपका मन कुछ भविष्य संबंधी चिंताओं को लेकर परेशान होगा। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित करेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य को लेकर मन उत्साहित होगा। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही न करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है, उनके वर्चस्व में वृद्धि होगी। बुधवार एवं  शनिवार को अत्याधिक व्यय से मन में चिंता संभव। लेनदेन में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेवें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।

वृश्चिक-कुछ परिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। उत्साह पूर्वक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। बौद्धिक क्षमता  द्वारा आय व्यय में संतुलन बनाएंगे व विषम स्थितियों में सीमित साधन के बावजूद भी अपने हर दायित्व की पूर्ति करने में सफल होंगे। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये-नये विचारों पर केंद्रित होगा। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। स्वं को रचनात्मक कार्य में लगायें। मंगलवार व बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केन्द्रित होगा।

धनु-आपकी उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए आपको प्रेरित करेंगी। रोजगार में समुचित परिश्रम के अनुसार लाभ की स्थिति रहेगी।  आपका अस्थिर व दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां रहेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मनोवांछित सफलता के लिए मन में चिंता संभव। महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। 

मकर-मिलनसार स्वभाव से संबंधों में निकटता बढ़ाएंगे। सामाजिक कार्यों के निर्वहन में व्यय से आर्थिक कठिनाइयां संभव। यर्थाथता से परे कल्पनाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। मांगलिक कार्यों की ब्यस्तता रहेगी। रविवार को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिन्तित मन प्रयत्नशील होगा। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।

कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। व्यवहार कुशलता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। शासन-सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी शिक्षा में अपने परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।

मीन-संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश की आशंका है। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगगी। दाम्पत्य जीवन में कष्टवश जीवन काफी अरुचिकर लगेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए आकस्मिक कुछ लाभप्रद स्थितियों रहेंगी। रविवार एवं  बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment