शनिवार, 30 नवम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 30 Nov 2019 02:14:31 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 30 नवम्बर, 2019 का राशिफल।


शनिवार, 30 नवम्बर, 2019 का राशिफल

शनिवार, 30 नवम्बर, 2019
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:55, काशी-प्रात: 06:25, कानपुर-प्रात: 06:38, पटना-प्रात: 06:17, देहरादून-प्रात: 06:55, गोरखपुर-प्रात: 06.26, लखनऊ-प्रात: 06:36 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05.23, काशी-सायं 05:07, कानपुर-सायं 05:15, पटना-सायं 04:58, देहरादून-सायं 05:16, गोरखपुर-सायं 05:03, लखनऊ-सायं 05:12 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 10:15, काशी-प्रात: 09.43, कानपुर-प्रात: 09.57, पटना-प्रात: 09.35, देहरादून-प्रात: 10.15, गोरखपुर-प्रात: 09.45, लखनऊ-प्रात: 09.53 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 08.51, काशी-रात्रि 08.34, कानपुर-रात्रि 08:43, पटना-रात्रि 08.25, देहरादून-रात्रि 08.44, गोरखपुर-रात्रि 08.30, लखनऊ-रात्रि 08.40 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय मार्गशीर्ष 08, शक् संवत् 1940। मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी, संवत् 2076, सौर (वृश्चिक) मार्गशीर्ष मास की 14, प्रविष्टें।  रवि-उस्सानी 02, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चतुर्थी सायं 06:05 बजे तक तदन्तर पंचमी तिथि शुरु। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रात: 08:17 बजे तक तदन्तर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरु। गण्ड योग अप. 01:55 बजे तक तदन्तर वृद्धि योग शुरु। चन्द्रमा धनु राशि का पूर्ण भोगकर अप. 02:34 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त सायं 06:05 बजे तक (पाताल), वैनायकी श्रीगणोश चतुर्थी व्रत, यायीजय योग शुरु सायं 06:05 बजे से।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ठंडा होगा तथा कई स्थान पर वष्रा होगी। उत्तरीय मैदानी इलाकों में भारी वष्रा संभव। पश्चिमोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में बदली और वष्रा के आसार हैं।

मेष : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 
बृषभ : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का का एहसास करायेंगी।            
मिथुन : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा।       
कर्क : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भौतिक-सुख साधन हेतु ब्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति संभव।      
सिंह : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ होगा।       
कन्या : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। पिता के सहयोग से राहत मिलेगी।
तुला : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे।    
वृश्चिक : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
धनु : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग हों। सगे-संबंधियों से नजदीकियां पैदा होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा।
मकर : अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से गरिमा बढ़ेगी। सामाजिक गतिबिधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।         
कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। परिजनो से भावनात्मक कष्ट संभव।  
मीन : नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियन्तण्ररखें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment