सोमवार, 2 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 02 Dec 2019 12:03:04 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 2 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 2 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

मेष: सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। बीते हुए दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते है। महत्वपूर्ण  सार्थकता नये उत्साह का संचार करेगा।       
बृषभ : अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकतें है। नए क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धि जीवियों से विचार-विमर्श करें।       
मिथुन : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। नये व्यवसायिक यात्राओं का योग है।  किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा।        
कर्क : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सन्तत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे।  बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे।   
सिंह : पारिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होंगी। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। स्वास्थ के प्रति लानपरवाही न बरतें एव जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति ध्यान देवें। 

कन्या : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टी पैदा करेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएंगी।  पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
तुला : तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। भावनाओं से उद्वेलित मन  सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय की अपेक्षित है।      
वृश्चिक : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी।
धनु: किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार है। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनावें।      
मकर : वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टी उत्पन्न होगी। आलस्य का त्याग करें। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक डंग से निर्वहन् करें।
कुंभ : किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।
मीन : आपकी व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment