मंगलवार, 3 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 03 Dec 2019 05:50:41 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 3 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 3 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

मेष :  कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा एवं शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।     
बृषभ : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सगे-संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।     
मिथुन : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा।         
कर्क : भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। भविष्य की चिंता छोड़ स्वयं को रचनात्मक कार्यों में लगायें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।     
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टाले। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसारों से उत्साहित होंगे। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा।


कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन में आ रही कठिनाइयों से न डरें क्योंकि आने वाला समय आपके अनुकूल होगा। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें।         
तुला : परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी।  महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे। घरेलू कार्यों में अत्याधिक ब्यय का योग है।
वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।   
धनु : मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। पुरानी बातों को भूल मन को सकारात्मक दिशा दें। नये संबंधियों के प्रति निकटता बढ़ेगी।     
मकर : अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। सुंदर आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।  भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में अच्छे अवसर बनेंगे।          
कुंभ : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें।  निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें।       
मीन : अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सनिध्य प्राप्त होगा। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment