बुधवार, 4 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 04 Dec 2019 03:24:11 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 4 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 4 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी।   
बृषभ : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें।  छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी लोगों से न कहें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे-संबंधों के बीच मधुरता बढ़ेगी।
मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति होने के आसार हैं।          
कर्क : सामाजिक गतिबिधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। भावनाव से उद्वेलित मन सगे-संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा।      

सिंह : कार्यक्षेत्र में कुछ नये आसार बनेंगे। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित हैं। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है।
कन्या : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। बीते दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते हैं। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। 
तुला : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।    
वृश्चिक : हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक डंग से निर्वहन् करें।      
धनु : साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर बिजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। नकारात्मक सोच से बाहर निकलें और संबंधों में कटु चनों का प्रयोग न करें।   
मकर : भविष्य के प्रति मन में चियताएं उत्पन्न होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। वर्तमान कार्य से मन असंतुष्ट होगा। आलस्य का त्याग करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।    
कुंभ : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असंतुष्टि पैदा करेंगी। जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव है। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। 
मीन : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति लानपरवाही न बरतें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment