बृहस्पतिवार, 5 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 05 Dec 2019 12:01:53 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 5 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 5 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों के बीच कटुता ला सकता है। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।    
बृषभ : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकता है। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी।        
मिथुन : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा बढ़ेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।  

कर्क : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। पुरानी  समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।
सिंह : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ होगा।     
कन्या : परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता न पाले। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी।    तुला : भावनाव से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधियों के प्रति सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से मधुरता बढ़ेगी।
वृश्चिक : राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे।  
धनु : बीती बातों को भूलने का प्रयास करें। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। आकस्मिक कोई व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती है।
मकर : उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।        
कुंभ : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।
मीन : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।  पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment