शुक्रवार, 15 नवम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 15 Nov 2019 12:16:56 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 15 नवम्बर, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 15 नवम्बर, 2019 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:43, काशी-प्रात: 06:14, कानपुर-प्रात: 06:27, पटना-प्रात: 06:06, देहरादून-प्रात: 06:42, गोरखपुर-प्रात: 06:15 लखनऊ-प्रात: 06:25 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:27, काशी-सायं 17:10, कानपुर-सायं 17:18, पटना-सायं 17:01, देहरादून-सायं 17:21, गोरखपुर-सायं 17:06, लखनऊ-सायं 17:15 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 19:47, काशी-रात्रि 19:30, कानपुर-रात्रि 19:39, पटना-रात्रि 19:21, देहरादून-रात्रि 19:39, गोरखपुर-रात्रि 19:25, लखनऊ-रात्रि 19:35 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 09:05, काशी-प्रात: 08:34, कानपुर-प्रात: 08:47, पटना-प्रात: 08:25, देहरादून-प्रात: 09:05, गोरखपुर-प्रात: 08:35, लखनऊ-प्रात: 08:46 बजे। राहुकालम 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। राष्ट्रीय कात्तिर्क 24, शक् संवत् 1940। मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया, संवत् 2076, सौर (तुला) कात्तिर्क मास की 30, प्रविष्टें।  रवि-उल-अव्वल 16, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष तृतीया (03) रात्रि 19:46 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 23:13 बजे तक, तदन्तर आद्र्रा नक्षत्र प्रारम्भ। शिव योग प्रात: 08:06 बजे तक, तदन्तर सिद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा वृषभ राशि का पूर्ण भोगकर पूर्वाहन् 11:03 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा प्रात: 07:51 बजे से रात्रि 19:46 बजे तक (स्वर्ग), संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी वत, चन्द्रोदय रात्रि 19:30 बजे, स्थायीजय योग रात्रि 19:46 बजे से रात्रि 23:12 बजे तक, वक्री बुद्ध स्वाती नक्षत्र में रात्रि 20:50 बजे प्रवेश करेगा, ईद-ए-मौलाद।

मौसम : पूरे उत्तर भारत में रात्रि का मौसम ठंडा होगा। साथ ही कुछ उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों मे धुंध एवं कोहरा भी संभव। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में वर्फ भी गिरने की आशंका है। उत्तर भारत के मैदानी ईलाको में भी कुछ स्थानों पर धुंध व कोहरा रहेगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों मे बदली की स्थिती रहेगी।
मेष : मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवायें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। भावुक्ता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यवहारिक बनें।
बृषभ : किसी भावनात्मक संबंध को लेकर मन का फल संजीदा होगा। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा देवें।
मिथुन : नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। संवेदनशील शरीर ग्रहो की प्रतिकूलता से बिमार पड़ सकता है।
कर्क : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।  रोजगार मे व्यस्तता के साथ-साथ कुछ समय परिजनों के लिए भी निकालें।
सिंह : बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।  कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है।   
कन्या : कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।  भाग्य से प्राप्त अच्छे-बुरे सभी परीस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें।
तुला : कुछ संबंधों को लेकर मन खिन्न होगा। नई उत्साह व उमंग मन में आएगा। कुछ परिवारिक चिन्ताएं भी मन पर दबाव बनाएंगी।  प्रितिभाओं के बावजूद भी हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा।    
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। मस्त-मौला मन मौज मस्ती समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।
धनु : नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगा।
मकर : हमेशा मजाक के मूड मे रहना ठीक नही। शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।  कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।
कुंभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा।     
मीन : किसी नये संबंध से लाभ संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। अच्छे कार्यों से परिजनो के दिल में जगह बनावें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment