बृहस्पतिवार, 14 नवम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 14 Nov 2019 01:00:58 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 14 नवम्बर, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 14 नवम्बर, 2019 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:42, काशी-प्रात: 06:13, कानपुर-प्रात: 06:26, पटना-प्रात: 06:05, देहरादून-प्रात: 06:42, गोरखपुर-प्रात: 06:14 लखनऊ-प्रात: 06:24 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:28, काशी-सायं 05:10, कानपुर-सायं 05:19, पटना-सायं 05:01, देहरादून-सायं 05:21, गोरखपुर-सायं 05:06, लखनऊ-सायं 05:16 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 06:58, काशी-सायं 06:41, कानपुर-सायं 06:50, पटना-सायं 06:31, देहरादून-सायं 06:51, गोरखपुर-सायं 06:36, लखनऊ-सायं 06:46 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08:06, काशी-प्रात: 07:35, कानपुर-प्रात: 07:49, पटना-प्रात: 07:27, देहरादून-प्रात: 08:06, गोरखपुर-प्रात: 07:37, लखनऊ-प्रात: 07:47 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय कात्तिर्क 23, शक् संवत् 1940। मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीया, संवत् 2076, सौर (तुला) कात्तिर्क मास की 29, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 15, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वितीया रात्रि 07:55 बजे तक तदन्तर तृतीया तिथि शुरु। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 10:48 बजे तक तदन्तर मृगशिरा नक्षत्र शुरु। परिघ योग प्रात: 09:15 बजे तक तदन्तर शिव योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में संचरण करेगा। अशून्य शयन वत, यायीजय योग रात्रि 07:55 से रात्रि 10:47 बजे तक, बाल दिवस, पं. जवाहरलाल नेहरु जन्म दिवस।

मौसम : उत्तर पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों मे कई स्थानों पर रात्रि में बर्फ गिरने से ठंडक बढ़ने की आशंका है। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी रात्रि में कहीं-कहीं हल्की वष्रा संभव। उत्तर-मध्य मैदानी इलाको में मौसम साफ होगा।
मेष : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे।  आर्थिक लाभ का योग है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।    
बृषभ : मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। माता के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें।
मिथुन : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा दें। परिजनों के अनुकूल चलें। नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।
कर्क : नये क्षेत्रों मे प्रयास से लाभ संभव। प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। भविष्य को लेकर नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
सिंह : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें।
कन्या : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव।        
तुला : जरुरत से ज्यादा बोलना व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव डालेगा। इसे सुधारें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। ग्रहों की प्रतिकूलता से शरीर में आलस्य रहेगा।
वृश्चिक : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। रोजगार संबंधी कुछ नई योजनाओं पर मन केंद्रित होगा।
धनु : समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। बातूनी कला का लाभ उठाएंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है।
मकर : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होंगे। बीती बातों को सोचने के बजाए वर्तमान में जीयें।
कुंभ : कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। भाग्य से प्राप्त सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बने। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।
मीन : परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। मस्त-मौला मन वातावरण को खुशहाल बनायेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment