शुक्रवार, 8 नवम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 08 Nov 2019 05:39:50 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 8 नवम्बर, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 8 नवम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। जरूरी दयित्वों की पूर्ति व्यय संभव।            
बृषभ : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। नाजुक संबंधों में मधुरता बनायें।              
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता न आने दें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। पुरानी बातों को न सोचें।         
कर्क : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी।  विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।  

सिंह : मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। रोजगार में आ रही समस्याओं को लेकर मन में चिंता संभव।        
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। महत्वपूर्ण आकांक्षा सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी।         
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।        
वृश्चिक : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।          
धनु : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीनता न आने दें।           
मकर : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। रोजगार में नये अवसर उत्साहित करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।       
कुंभ : दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा बिना वजह किसी की आलोचना भी न करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। महत्वपूर्ण कार्य में मन केंद्रित होगा।           
मीन : दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment