शनिवार, 16 नवम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 16 Nov 2019 01:52:14 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 नवम्बर, 2019 का राशिफल।


शनिवार, 16 नवम्बर, 2019 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:44, काशी-प्रात: 06:15, कानपुर-प्रात: 06:27, पटना-प्रात: 06:07, देहरादून-प्रात: 06:43, गोरखपुर-प्रात: 06.16, लखनऊ-प्रात: 06:26 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05.27, काशी-सायं 05:09, कानपुर-सायं 05:18, पटना-सायं 05:00, देहरादून-सायं 05:20, गोरखपुर-सायं 05:05, लखनऊ-सायं 05:15 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात 08:41, काशी-रात 08:24, कानपुर-रात 08:33, पटना-रात 08.15, देहरादून-रात 08.34, गोरखपुर-रात 08.20, लखनऊ-रात 08.30 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 10.03, काशी-प्रात: 09.32, कानपुर-प्रात: 09:45, पटना-प्रात: 09.24, देहरादून-प्रात: 10.04, गोरखपुर-प्रात: 09.34, लखनऊ-प्रात: 09.44 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय कात्तिर्क 25, शक् संवत् 1940। मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी, संवत् 2076, सौर (तुला) कात्तिर्क मास की 31, प्रविष्टें।  रवि-उल-अव्वल 17, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष चतुर्थी रात 07:15 बजे तक तदन्तर पंचमी तिथि शुरु। आद्र्रा नक्षत्र रात 11:17 बजे तक तदन्तर पुनर्वसु नक्षत्र शुरु। सिद्धि योग प्रात: 06:40 बजे तक तदन्तर साध्य योग शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 04:57 बजे तक उदित होगा, तत्पश्चात शुभ योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मिथुन राशि में ही संचरण करेगा। यायीजय योग सायं 06:23 बजे तक, वृश्चिक राशि की सूर्य संक्रन्ति अर्धरात्रियोत्तर 00:51 बजे, बुध उदय पूर्व में प्रात: 10:24 बजे।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ठंडा होगा। उत्तर के मैदानी एवं मध्य-उत्तर क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा मौसम साफ होगा।



मेष : नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। संघर्ष के इन दिनों में हिम्मत से काम लें। मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें।  परिवार में किसी सदस्यता की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। 
बृषभ :  परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने हेतु केंद्रित होगा। गलतियां स्वीकारते हुए सगे-संबंधों में क्षमायाचना करें और शांत भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसकी प्राश्चित करें।
मिथुन : सगे-संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य संपादित होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें।          
कर्क : महत्वाकांक्षा प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।
सिंह : धार्मिक व पारंपरिक कायरें में मन केंद्रित होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। भविष्य संबंधित योजनाएं मन पर प्रभावित होंगी। नयी आकांक्षाएं उद्वेलित करेंगी।      
कन्या : मन अच्छे विचारों से सिंचित होगा। आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने। नाजुक संबंधों में भावनात्मक कष्टों को भूलें।     
तुला : महत्वपूर्ण कायरें में लापरवाही न करें। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। जीविका क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।    
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
धनु : मन नयी धनागम की युक्तियों पर केंद्रित होगा। मन में सगे-संबंधियों के प्रति शंका या कटुता उत्पन्न हो सकती है। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।      
मकर : प्रणय संबंधों को लेकर मन चिंतित होगा। अपने सुख-दुख छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। परिवार को कुशलता पूर्वक चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा।      
मीन : कुछ आर्थिक देनदारी मन को परेशान करेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। कर्जदारों से मन परेशान होंगे। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment