17 से 23 नवम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 17 Nov 2019 12:34:11 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 से 23 नवम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह  प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के  स्नेह से उत्साहित होंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।   
वृषभ-इस सप्ताह किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर विरोधाभास हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर बनेंगे।शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।     

मिथुन-इस सप्ताह आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़गी।
कर्क-इस सप्ताह महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए वक्त का इंतजार करें। अवरोधित कायार्ें के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोगसे उत्साहित होंगे।    
सिंह-इस सप्ताह प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अरुचिकर होगा। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।  
कन्या-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। नये आसार से अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।     
तुला-इस सप्ताह किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। बीती बातों को भूलने का प्रयास करें। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंता संभव। परिवार में श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। रोजगार की दिशा में किये गये प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
वृश्चिक-कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। काल्पनिक दुनिया से दूर यर्थात के धरातल पर योजनाओं को सार्थक करें। एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन में चिंता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।  
धनु-आपका व्यक्तित्य कार्यक्षेत्र में बदलाव चाहता है। क्योंकि पुरानी सभी स्थितियां बदल गयी हैं, जिसका नये तरीके से पुर्नस्थापन जरूरी है।
पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता संभव। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। व्यवसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यें से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-अच्छी भावनाएं नयी उमंग का संचार करेंगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। नये दायित्वों की वृद्धि से मन पूर्ति हेतु चिंतित होगा। बीती हुई मार्मिक बातें आज भी पीछा नहीं छोड़ रही हैं। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
कुंभ-संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आकस्मिक परिवर्तित स्थितियाँ रोजगार क्षेत्र में अरुचिकर लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। 
मीन-इस सप्ताह मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। कार्यक्षेत्र में नयी युक्तियों से विकास का मार्ग बनेगा। कुछ अद्भुत उत्साह नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओ व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनो की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment